NationalUttar Pradesh

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अमेठी में छज्जा गिरने से मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल

आदित्य मिश्र

अमेठी, 2 मई 2025:

अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजा श्रीवास्तव की शादी में बारात अयोध्या के मिल्कीपुर से आई थी। जैसे ही रात करीब 11:30 बजे द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई, उसे देखने के लिए महिलाएं और बच्चे पास के एक पुराने मकान की छत और छज्जे पर खड़े हो गए।
भीड़ के बोझ से कमजोर छज्जा और रेलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इसके साथ ही लोग नीचे आ गिरे। हादसे में सुल्तानपुर के चंदौर निवासी अनिल श्रीवास्तव की 6 वर्षीय बेटी अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चीख-पुकार, भगदड़ और राहत कार्य की तस्वीरें साफ दिख रही हैं। घायलों का इलाज अमेठी और रायबरेली के अस्पतालों में चल रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुम्भ-2025: रेलवे स्टेशन और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था नोडल अधिकारियों के जिम्मे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button