Uttar Pradesh

जेवर एयरपोर्ट से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगी 8 किमी लंबी हाईटेक सड़क।

नोएडा,12 दिसंबर 2024

नोएडा के गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 8.25 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी हाईटेक सड़क का निर्माण होगा। इस प्रॉजेक्ट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा 178 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण इस खर्च को वहन करेगा। NHAI ने सड़क की चौड़ाई को पहले प्रस्तावित 14 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर कर दिया है ताकि भारी और हल्के वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। पहले इस सड़क का निर्माण यमुना प्राधिकरण द्वारा 64 करोड़ रुपये की लागत में किया जाना था, लेकिन गुणवत्ता सुधार के लिए इसे NHAI को सौंपा गया।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से उत्तर-पूर्व दिशा में सीधा मार्ग उपलब्ध नहीं है। नई सड़क का निर्माण इस कमी को पूरा करेगा और क्षेत्रीय परिवहन की एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़ी समस्याओं के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी हो रही थी। सड़क बनने से यमुना एक्सप्रेसवे और एयर कार्गो टर्मिनल के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी, जिससे भारी वाहन और यात्री वाहन आसानी से चल सकेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुंभ का पलट प्रवाह : विंध्यवासिनी मंदिर में आरती-श्रृंगार के समय में बदलाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link