Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: प्रांतीय सिविल सेवा के दो अधिकारी भ्रष्टाचार में निलंबित

लखनऊ,11 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस)के दो अफसरों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है।

जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद और बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर पर यह कार्रवाई की गयी। दोनों अफसरों को निलंबन के बाद राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।

पीसीएस गणेश प्रसाद पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है जबकि एसडीएम आदेश सागर पर आरोप पीड़िता की जमीन का हिस्सा अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम करवा कर 4 लाख की घूस लेने और साथ में जमीन में हिस्सा भी लेने का आरोप है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन : हजरतगंज और आसपास के रास्तों पर सुबह 6 बजे से बदलाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link