Ho Halla SpecialUttar Pradesh

ताजमहल के सौंदर्य पर फिदा हुईं भूटान की राजमाता

मयंक चावला

आगरा, 20 जनवरी 2025:

भूटान देश की राजमाता शेरिंग यांगदोन ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। संगमरमरी सौंदर्य को निहारने के साथ राजमाता ने पूरे परिसर की खूबसूरती देखी।

शाही परिवार के सदस्य भी साथ रहे

भूटान की राजमाता शेरिंग यांगदोन और उनके साथ आए शाही मेहमानों ने ताज महल की खूबसूरती को करीब डेढ़ घंटे तक निहारा। उन्होंने ताजमहल स्मारक में अलग-अलग खूबसूरत हिस्सों को देख मुगलकाल की वास्तु कला और भव्यता की तारीफ की।
राजमाता और शाही परिवार के सदस्यों ने ताजमहल के अंदर और बाहर जमकर फोटो खिंचवाए। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भी उनकी सरलता से प्रभावित दिखे। रॉयल फैमिली की सुरक्षा की ताजमहल के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत किए गए थे। राजमाता की इस यात्रा में स्थानीय और विदेशी पर्यटकों का ध्यान रॉयल फैमिली के ऊपर ही था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हाथरस में पुलिस से भिड़े बदमाश, पैर में गोली लगने से एक घायल, दूसरा फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link