Lucknow CityUttar Pradesh

दीपावली-छठ पर UP में 24 घंटे आएगी बिजली, गांव से शहर तक जगमगाने की तैयारी

दशहरा से ही निर्बाध आपूर्ति के लिए यूपीपीसीएल अलर्ट, पांचों डिस्कॉम क्षेत्रों में लाइनों और उपकरणों का रखरखाव, ट्रिपिंग रोकने के लिए चल रही कवायद

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2026:

दीपावली और छठ समेत आगामी त्योहारों पर यूपी में घरों से लेकर बाजारों तक रोशन करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को दशहरा के अवसर पर भी गांव से शहर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी है। प्रदेश के जनपद, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की मंशा है कि त्योहारों के दौरान बिजली कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों की खुशियों में खलल न पड़े। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने सभी पांचों डिस्कॉम क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विभागीय टीमों को सक्रिय कर दिया है।

बिजली लाइनों और संबंधित उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान

यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बताया कि गांवों से लेकर शहरों, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। त्योहारों के दौरान सुरक्षित और सुचारु विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभागीय टीमें लगातार निगरानी करेंगी। तकनीकी खराबी या ट्रिपिंग की आशंका वाले क्षेत्रों में बिजली लाइनों और संबंधित उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ट्रिपिंग रोकने के लिए लाइनों की छंटाई और मरम्मत

पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और दक्षिणांचल समेत सभी डिस्कॉम क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने का काम जारी है। विद्युत लाइनों के संपर्क में आने वाली पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई कराई जा रही है जिससे तेज हवा या शाखाओं के तारों से टकराने के कारण आपूर्ति बाधित न हो। इसके साथ ही लाइनों और अन्य विद्युत उपकरणों का नियमित रखरखाव किया जा रहा है। विभागीय टीमें स्थानीय स्तर पर आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखते हुए संभावित समस्याओं को समय रहते दूर करने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:

23 हजार मेगावाट से अधिक मांग भी की पूरी

प्रदेश में बिजली की मांग के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने के लिए यूपीपीसीएल लगातार निगरानी कर रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 18 अक्टूबर को प्रदेश में 22,540 मेगावाट बिजली की मांग के सापेक्ष आपूर्ति की गई। इससे पहले 17 अक्टूबर को 23,738 मेगावाट और 16 अक्टूबर को 23,372 मेगावाट की मांग पूरी की गई थी। इन आंकड़ों के जरिए विभाग ने मांग के अनुरूप आपूर्ति की क्षमता को रेखांकित किया है।
diwali-chhath-up-24-hours-power-supply-uppcl (2)

Advertisement

त्योहारों में उपभोक्ताओं को राहत देने पर जोर

प्रदेश में गांवों से लेकर शहरों तक निर्धारित रोस्टर से अधिक बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया गया है। त्योहारों के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की निगरानी के साथ विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव को प्राथमिकता दी जा रही है। विभाग का जोर है कि दीपावली और छठ के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं, बाजारों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को अनावश्यक कटौती का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें  जनसभाओं में गरजे योगी, बोले- पहले माफिया के नतमस्तक थी सरकार, अब विकास और कानून दोनों साथ चल रहे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link