Uttar Pradesh

अनैतिक कार्यों में लिप्त मिलीं 7 महिलाएं…पुलिस ने अभियान चलाकर की गिरफ्तारी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 6 सितंबर 2025:

यूपी के वाराणसी जिले की सिगरा थाना पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। धरपकड़ की यह कार्रवाई रोडवेज से इंग्लिशिया लाइन तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

बताया गया कि सिगरा पुलिस को लंबे समय से स्थानीय लोगों से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रहीं थीं। जिससे राहगीरों और निवासियों को असुविधा हो रही थी। इसी आधार पुलिस ने गोपनीय तरीके से अभियान चलाया गया। सिगरा पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इन गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तार महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है कि वे इस इलाके में नियमित रूप से सक्रिय थीं।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनकी पृष्ठभूमि की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई की सराहना की। सिगरा पुलिस ने भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें  नई सोशल इंजीनियरिंग पर जोर : PDA समीकरण के सहारे 2027 में सूबे की सत्ता में वापसी की मशक्कत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link