Uttar Pradesh

बाबा भोलेनाथ की नगरी से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 28 जून 2025:

बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए शनिवार को पहला जत्था सद्भावना यात्रा के तहत
रवाना हुआ। इस अवसर पर सेवादारों ने कश्मीर के हालात से भयभीत न होने की अपील करते हुए भक्तों का उत्साहवर्धन किया।

यात्रा की शुरुआत वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हुई, जहां से सैकड़ों श्रद्धालु हावड़ा-अमृतसर मेल ट्रेन द्वारा अमृतसर के लिए रवाना हुए। वहां से जम्मू होते हुए भक्त पहलगाम पहुंचेंगे, जहां से कठिन लेकिन श्रद्धा से परिपूर्ण पैदल यात्रा आरंभ होगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी काशी से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति पिछले 25 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था करती आ रही है। समिति के सेवादार दिलीप सिंह के मुताबिक 80–90 सेवादारों का दल इस यात्रा में सम्मिलित है। यात्रा के लिए सभी कैंप और अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस सेवा कार्य में मेयर अशोक तिवारी, मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों ने भी सहयोग किया है।

Advertisement

इस अवसर पर एक बाइक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाबा बर्फानी का शिवलिंग और डमरू दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यह रैली गदौलिया, मैदागिन, चौक होते हुए कैंट स्टेशन तक पहुंची।

ये भी पढ़ें  गुजरात : 19 वर्षीय लड़की से बलात्कार और हत्या का आरोपी, सीरियल किलर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link