NationalUttar Pradesh

सीनियर आईपीएस आशीष गुप्ता ने मांगा वीआरएस, लंबे समय से हैं डीजी रुल्स एंड मैनुअल्स

लखनऊ, 28 फरवरी 2025:

यूपी के सीनियर आईपीएस और डीजी रूल्स एंड मैनुअल्स के पद पर तैनात आशीष गुप्ता का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। बताया गया कि रिटायरमेंट में लगभग दो साल का वक्त बाकी होने के बावजूद उन्होंने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए नोटिस दे दिया है।

छह माह की वेटिंग के बाद मिली थी तैनाती

आईपीएस आशीष गुप्ता ने वीआरएस क्यों मांगा है इसका कोई जाहिर कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल इतना जरूर है कि प्रतिनियुक्ति पर यूपी आने के बाद वो लंबे समय तक वेटिंग में रहे फिर उन्हें एक ही पद पर रखा गया। बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उन्हें दिसंबर 2022 में वापस यूपी भेजा गया छह माह से अधिक इंतजार के बाद उन्हें 24 जून 2023 को डीजी रुल्स एंड मैनुअल्स के पद पर नियुक्ति मिली और यहीं तैनात चल रहे हैं। उनकी पत्नी वर्मा डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात हैं और नवंबर 2025 में उनका भी रिटायरमेंट है।

ये भी पढ़ें:

कई अहम भूमिका निभा चुके हैं आईपीएस आशीष

Advertisement

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान आईपीएस आशीष गुप्ता ने कई अहम भूमिका निभाईं। वो संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारतीय दल के कमांडर रहे। वहीं आतंकवाद निरोधक नैट ग्रिड के सीईओ भी रहे। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक की जिम्मेदारी भी सम्भाली। फिलहाल 1989 बैच के आदित्य मिश्रा और रेणुका मिश्रा जैसे सीनियर अफसर भी वेटिंग में है इन सबके बीच आशीष गुप्ता द्वारा वीआरएस लेने की कोशिश ने उन्हें चर्चा में ला दिया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के आयुर्वेद विशेषज्ञ को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, 66 रिसर्च पेपर से लेकर जानिए डॉ. केके ठकराल की पूरी कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link