CrimeUttar Pradesh

इटावा : जलती चिता से पुलिस ने निकाला महिला का शव… जानें क्या है मामला

अशरफ अंसारी

इटावा, 8 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा में एक नवविवाहिता की मौत के बाद ससुराल वालों ने आननफानन में अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। मृतका के मायके वालों को सूचना दिए बिना चिता पर शव रख दिया। इस बीच पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जलती चिता से शव हटा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप

ये मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा का है। यहां की 22 वर्षीय चंचल की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ये सूचना चंचल के मायके वालों को नहीं दी गई। ससुराल के लोगों ने मंगलवार को चंचल के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए आननफानन में खेत में चिता सजा दी। इसी बीच गांव के लोगों ने चंचल की मां विनीता को सूचना दी। विनीता ने जसवंतनगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जलती चिता से चंचल का शव बाहर निकलवाया लेकिन तब तक शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Advertisement

प्रेम प्रसंग के चलते 6 माह पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक विनीता ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी बेटी चंचल ने प्रेम प्रसंग में दिलीप के साथ शादी की थी। आरोप है कि चंचल को दिलीप परेशान करने के साथ दहेज की मांग करने लगा था। वह चंचल से बात तक नहीं करवाता था। इस बारे में गुपचुप तरीके से चंचल ने जानकारी दी थी। विनीता के मुताबिक उन्होंने दिलीप से बात की और आर्थिक सहायता कर पाने में असमर्थता जताई। विनीता ने दिलीप पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर : आप विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link