Ho Halla SpecialUttar Pradesh

इटावा : बैल गाड़ी के साथ किसानों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

अशरफ अंसारी

इटावा, 7 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा में किसानों ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाकियू (टिकैत) के बैनर तले बैल गाड़ी के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेज कर अपने वादे पूरे करने की मांग की।

एसडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन

भाकियू नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने इटावा के भरथना इलाके में बैल गाड़ी व वाहनों के साथ जनयात्रा निकाली। इस तरह प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम भरथना सुशांत श्रीवास्तव को सौंपा।

Advertisement

2020 में किया वादा, अब तक नहीं हुआ पूरा

भाकियू के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2020 में किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन दोबारा सत्ता में आने के बाद भी वादों को पूरा नहीं किया है। किसान काफी परेशानियों से गुजर रहा हैं। फसलों को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद व बिजली नहीं मिल पा रही है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की हो नियुक्ति : अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिख की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link