CrimeUttar Pradesh
महाकुंभ में महिलाओं के आपत्तीजनक वीडियो रिकॉर्ड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फॉलोअर्स और कमाई के लिए बनाता था वीडियो

प्रयागराज, 28 फरवरी 2025
प्रयागराज में पुलिस ने महाकुंभ के दौरान महिलाओं के नहाने और कपड़े बदलने का वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें यूट्यूब पर अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और यूट्यूब पर कमाई करने के लिए वीडियो बनाए थे।
आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी अमित कुमार झा के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 296/79 और आईटी एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।






