Uttar Pradesh

मेगा मॉक ड्रिल: नदी किनारे बसे इलाकों में परखीं गईं बाढ़ से बचाव की तैयारी

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 26 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले की सभी तहसीलों में बाढ़ से बचाव की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान अफसरों के साथ विभिन्न विभागों ने तालमेल से दिखाया कि कैसे डूबते हुए को बचाना है और कैसे अन्य बचाव कार्य करने है। ग्रामीणों को भी बचाव के तरीके बताए गए।

मानसून सिर पर है नदियां बारिश के पानी से कभी भी उफना सकती हैं। ऐसे में नदी किनारे बसे इलाकों को बाढ़ से बचाने को प्रशासन ने अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सहजनवा में राप्ती नदी किनारे कालेसर घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को बाढ़ के दौरान जान-माल की सुरक्षा के तरीके सिखाए गए। इसमें जलमग्न क्षेत्रों से सुरक्षित निकलने की विधियां बताई गईं। साथ ही प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई।

ये भी पढ़ें:

एडीएम विनीत सिंह में बताया कि मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीम, अग्नि शमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,नागरिक सुरक्षा टीम के साथ तमाम विभागों ने बाढ़ के दौरान गांव जलमग्न होने पर, बांध में कटान होने पर नाव पलटने के हालात में बचाव का रिहर्सल किया है। इससे विभाग अपनी तैयारियों में कमी की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रात को घर आ धमकी प्रेमिका...शादीशुदा बेटे की हरकत से भड़के परिवार ने मौत के घाट उतारा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link