CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : प्रयागराज में IAF के सिविल इंजीनियर की हत्या से हड़कंप, अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से सीने में मारी गोली

प्रयागराज, 29 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के छावनी क्षेत्र में स्थित उनके सरकारी आवास पर शनिवार सुबह भारतीय वायु सेना के एक सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मामले में जानकारी के लिए पुरामुफ्ती स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मनोज सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की के जरिए उन पर गोली चला दी, जब वह अपने कमरे में सो रहे थे। एसएन मिश्रा, 51 वर्षीय वायु सेना के सिविल इंजीनियर थे, उन्हें सीने में गोली लगी और उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, औपचारिक मामला अभी दर्ज होना बाकी । मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। अधिकारी ने बताया कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद औपचारिक मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील टिप्पणी विवाद में महाराष्ट्र सरकार ने दिए जांच के आदेश।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link