NationalTravelUttar Pradesh

आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

मयंक चावला
आगरा, 28 फरवरी2025
:

उत्तर प्रदेश के आगरा-बाह मार्ग पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अरनोटा गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक डंपर के नीचे फंस गई और चालक उसे काफी दूर तक घसीटता रहा।

हादसा कल रात करीब 10:30 बजे हुआ जब फिरोजाबाद निवासी शिवकुमार अपनी बहन के लगून कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भदरौली गांव जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका जीजा माखन सिंह और दोस्त किताब सिंह भी थे। जैसे ही वे अरनोटा गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों के शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक डंपर के नीचे फंस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर चालक ने वाहन रोकने के बजाय बाइक को घसीटना जारी रखा, जिससे सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं। राहगीरों ने इस भयावह दृश्य का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर डंपर को रोक लिया। स्पीड ब्रेकर पर डंपर धीमा होते ही बाइक और शव सड़क पर गिर पड़े। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में इंटरनेट, SMS सेवा बंद, ड्रोन से निगरानी, सख्त पाबंदियां लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link