NationalStateUttarakhand

देहरादून : भतीजी की शादी में शामिल होने उत्तराखंड आ सकते हैं यूपी के सीएम योगी

देहरादून, 5 फरवरी 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को पौड़ी के अपने पैतृक गांव पंचूर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार वह अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, अभी उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने उनकी संभावित यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में उत्तराखंड के कई प्रमुख नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

कांडी में तैयार किया जा रहा हेलीपैड

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री योगी के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोक निर्माण विभाग के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा यमकेश्वर रपटे स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त किया जा रहा है। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के मतदान में दिखा जोश...देहरादून में 78.49 फीसदी वोट पड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link