DelhiPolitics

दिल्ली : फर्जी वोटिंग को लेकर सीलमपुर में हंगामा, बीजेपी का आरोप, बुर्के की आड़ में महिलाओं ने डाले फर्जी वोट

नई दिल्ली, 5 फरवरी 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, लेकिन इस बीच सीलमपुर से फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोट डाले। इस आरोप के बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी का दावा है कि कुछ महिला मतदाताओं ने शिकायत की कि उनके वोट पहले ही किसी और ने डाल दिए। हंगामे के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

दिल्ली पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में दो युवकों को फर्जी वोटर स्लिप के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुमित और अनुज के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि ये दोनों फर्जी वोट डलवाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि ये दोनों किस राजनीतिक दल के लिए काम कर रहे थे और इनके पीछे कौन है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदाता बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा की मोनिका और करिश्मा बनीं यूपी पुलिस कांस्टेबल, गांव में खुशी का माहौल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link