NationalReligious

महाकुंभ 2025: माघी पूर्णिमा स्नान का जायज़ा लेने स्वयं वॉर रूम में डटे सीएम योगी

महाकुम्भ नगर, 12 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रातः 4 बजे से ही अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग स्थित वॉर रूम में बैठ गए।
इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और अन्य वरिष्ठ मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ लगातार टीवी पर अपडेट लेते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे।

इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी अमृत स्नान के अवसर पर भी प्रातः साढ़े 3 बजे से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग करते रहे थे।

मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ कर बाद मुख्यमंत्री
स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए। वह टीवी पर महाकुम्भ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देख रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले उन्होंने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर अधिकारियों को यातायात प्रबंधन पर कड़े निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें  फतेहपुर भाजपा में घमासान : जिलाध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत तीन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link