NationalUttar Pradesh

वाराणसी में दुखद हादसा : गंगा में स्नान करते समय युवक की डूबन से मौत

अंशुल मौर्य

वाराणसी,19 मार्च 2025:

यूपी के वाराणसी के तुलसी घाट पर बुधवार को गंगा में स्नान करते समय एक दुखद हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में एक युवक गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए पुकार लगाई। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दिए, जिसमें एनडीआरएफ टीम ने भी सहयोग किया। लंबे प्रयास के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, पर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। शव के पास मिले बैग से पता चला कि उसकी पहचान आधार कार्ड के अनुसार हर्ष कुमार है। हर्ष, उत्तर प्रदेश के संभल जिले का निवासी था और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आया था। अस्सी चौकी के प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है और परिवार को सूचित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "नोएडा होटल से डिजिटल अरेस्ट, कंबोडिया से चल रहा पूरा नेटवर्क"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link