Uttar Pradesh

नवरात्रि से पहले मूर्तियां खंडित, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर,30 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नवरात्रि से पहले असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ में स्थित पथवारी से देवी मां और शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर दी गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, सीओ डिबाई शोभित कुमार, राजस्व अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और मूर्तियों की पुनः स्थापना की मांग की। सीओ शोभित कुमार ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और नई मूर्तियां स्थापित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इस मामले में सतीश चंद शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित तहरीर पुलिस को दी है।

सीओ डिबाई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मंदिर में जल्द से जल्द नई मूर्तियां स्थापित कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुडवर्क के नाम पर पुलिस का काला कारनामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link