Uttar Pradesh
अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा : तीन की मौत, 15 घायल

अयोध्या, 15 नवंबर 2024:
यूपी के अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए एक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। ट्रक में ट्रैवलर व कार के टकराने से 15 लोग घायल हो गए। उनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह हादसा हाईवे पर रुदौली क्षेत्र के ग्राम कुढ़ासादात कट पर हुआ। इसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए। रोड कट पर एक ट्रक घूम रहा था। इस दौरान ट्रक में ट्रैवलर और फिर कार टकराई। इस हादसे में कार चला रहे हुसैन (30) निवासी ग्राम सेमरी थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया, कार में सवार रचना (25) पुत्री धर्मवीर निवासी मरुआ मढ़हा, उमर्दा, जनपद कन्नौज, उपासना (24 ) पुत्री राकेश सिंह निवासी भदुरिया लोहागढ़, जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई। ट्रैवलर में सवार 15 लोग घायल हो गए। इन घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।






