NationalUttar Pradesh

गोरखपुर आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला, प्राइवेट बाबुओं के जरिए वसूली का आरोप

हरेन्द्र दुबे
गोरखपुर,21 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही हो, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर में स्थित आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस गड़बड़ी को उजागर किया, हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

आरटीओ कार्यालय में सरकारी लिपिकों के बजाय प्राइवेट बाबू काम कर रहे हैं, जो खुलेआम सुविधा शुल्क वसूलकर जनता का शोषण कर रहे हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता और जो लोग शिकायत करते हैं, उनकी फाइलें लटका दी जाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कई लिपिकों ने अपने निजी सहायकों को रख रखा है, जो हर काम के बदले मोटी रकम वसूलते हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जनता अब इस भ्रष्टाचार पर कड़ी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ पाए तो गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन में की तोड़फोड़, देखें वायरल वीडियो..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link