ReligiousUttar Pradesh

विंध्याचल देवी धाम में आस्था पर अराजकता का साया

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर,2 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर स्थित प्रसिद्ध विंध्याचल देवी धाम में आस्था के नाम पर व्याप्त अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। हालिया घटना ने श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों के साथ पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नववर्ष पर विंध्याचल धाम परिसर में दो घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में एक श्रद्धालु, 65 वर्षीय इन्द्रजीत दुबे, जो मां विंध्यवासिनी देवी के अनन्य भक्त हैं, के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार दिखाया गया। वीडियो में देखा गया कि पुलिस ने उन्हें निकास द्वार पर गर्दन पकड़कर बाहर धकेल दिया, जिससे वे घायल और अपमानित महसूस कर रहे हैं। इन्द्रजीत दुबे ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।

ये भी पढ़ें:

दूसरा वीडियो धाम सुरक्षा प्रभारी और तीर्थ पुरोहितों के बीच हुई नोंक-झोंक से संबंधित है। पंडा समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस लाउडस्पीकर पर अपशब्दों का प्रयोग कर रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया।

Advertisement

इन घटनाओं ने श्रद्धालुओं और पंडा समाज में तीखी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं। लोगों का कहना है कि सुधार की कोशिशों के बावजूद धाम में अराजकता बढ़ रही है, जिससे श्रद्धालुओं को बार-बार अपमान का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  Up News : फॉर्म-7 से वोट कटवाने का आरोप, अखिलेश का EC-BJP पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री बचाव कर रहे हैं तो…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link