Uttar Pradesh

खंडहर में छिपा रखीं थीं चोरी की 15 बाइक… पुलिस ने शातिर गिरोह को दबोचा

अशरफ अंसारी

इटावा, 3 जून 2025:

यूपी के इटावा जिले की पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। खंडहर में बिक्री के लिए छिपा कर रखीं गईं 15 बाइक बरामद कर चार चोरों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच देता था।

थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम बलराम सिंह चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सुमित उर्फ लुक्का निवासी नगला चौधरी, थाना सैफई और शीलू निवासी परोख मैनपुरी दोनों चोरी की बाइक से जाते मिले। इन्हें हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद इनके साथी सुखवीर उर्फ नेता निवासी नगला बाबा, थाना वैदपुरा इटावा और बृजेश निवासी मुड़ियापुरा, थाना बाह आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया।

इनसे पता चला कि वन विभाग पोस्ट के पास एक खंडहर में चोरी की बाइक छिपा रखीं हैं। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह बाइक चुराने के बाद उन्हें इकट्ठा कर लोडर में भरकर दूसरे राज्यों में ले जाता था। वहां उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर, रंग-रूप बदलकर, चेसिस नंबर खुरचकर या पार्ट्स काटकर उन्हें बेच देता था। इस गिरोह के पास से चोरी की कुल 15 बाइक बरामद हुईं हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम ने रखी विश्राम सदन की आधार शिला… बोले, पूर्वी यूपी का हब बने एम्स गोरखपुर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link