Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ इटावा में जन आक्रोश यात्रा

अशरफ अंसारी
इटावा, 5 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदूवादी संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार जन आक्रोश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने मंदिरों की तोड़फोड़, दुकानों को जलाए जाने, महिलाओं पर अत्याचार और हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर अपनी गहरी नाराज़गी जताई। रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि वह इन अमानवीय घटनाओं पर तुरंत रोक लगाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू समुदाय पर हमले तेज हो गए हैं, और सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
यात्रा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने तलवार और फरसा जैसे पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया और जोरदार धार्मिक नारे लगाए। पुलिस प्रशासन ने पूरी रैली के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया और रैली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी व गृहमंत्री शाह कल बांटेंगे सिपाहियों को नियुक्ति पत्र, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link