Uttar Pradesh

फतेहपुर: दलित का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, दहशत और हंगामा

फतेहपुर,28 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बहलोलपुर ऐलई गांव में दलित युवक शिवबरन पासवान और उसके परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। गांव के रोहित दीक्षित ने शिवबरन से जबरन अपने घर में काम करवाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर रोहित और उसके 50-60 साथियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिवबरन और उसके परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद दबंगों ने युवक का सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, जबरन धार्मिक नारे लगवाए और मंदिर ले जाकर उसे लाठी-डंडों से पीटा।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया। बीट इंचार्ज एसआई पर भी मारपीट में शामिल होने और आरोपी रोहित के घर बुलाकर धमकी देने काआरोप है। इस अन्याय के खिलाफ शनिवार को शिवबरन पासवान सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा और डीएम शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे पर मिट्टी धंसी, अखिलेश बोले- देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link