Uttar Pradesh

हिंदुओं को बना रहे थे ईसाई…धर्मांतरण गैंग के नौ सदस्य पुलिस ने दबोचे

अनमोल शर्मा

बुलंदशहर, 11 अगस्त 2025:

यूपी के बुलंदशहर जिले में धर्मांतरण कराने में लिप्त एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। ये गिरोह थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में रहने वाले तमाम हिंदुओ को ईसाई धर्म स्वीकार करा चुका था। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

थाना सिकंदराबाद पुलिस को वीरखेड़ा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन गिरोह के सक्रिय होने का इनपुट मिला था। पता चला कि गिरोह क्षेत्र के वीरखेड़ा में रहने वाले गरीब दलितों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आज गिरोह की मौजूदगी की सूचना मिलने पर छापा मारा और एक महिला समेत 9 लोगों को धर दबोचा।

ये भी पढ़ें:

पुलिस इस गैंग को होने वाली फंडिंग का लिंक खोजने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, ईसाई मिशनरी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हिंदुओं को ईसाई बना चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के पास के बाइबिल, नकदी, धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र, 8 मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही ईसाई प्रार्थना, आधार कार्ड, कैश बुक, ट्रस्ट की बैलेंस शीट भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर 2 किशोरियों की मौत, एक कक्षा नौ व दूसरी दसवीं की थी छात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link