Uttar Pradesh

बारातियों की कार हादसे का शिकार, दूल्हे के 2 दोस्तों की मौत, 5 घायल

महोबा,5 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के महोबा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार दूल्हे के दो दोस्तों, अंश पटेल (20) और मनीष (21), की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।यह दुर्घटना उस समय हुई जब झांसी के मऊरानीपुर से महोबा के कुलपहाड़ कस्बा जा रही बारात में शामिल बाराती मारुति सेलेरियो कार से यात्रा कर रहे थे।

हादसे के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शादी की खुशियां इस घटना से गम में बदल गईं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सपा नेता हरीश मिश्रा को जेल भेजे जाने पर वाराणसी में मचा सियासी घमासान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link