Maharashtra

महाराष्ट्र : अवैध रूप से ठाणे में रहने के आरोप में 3 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे, 2 जनवरी 2025

पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वर्तक नगर के एक इलाके में छापेमारी की और वहां एक कमरे में तीन महिलाओं को पाया।

वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि होटलों में वेटर का काम करने वाली महिलाएं भारत में प्रवेश करने और यहां रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में 22 से 45 साल की उम्र के तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी का तंज: "मोदी जी को भी जो बाइडेन की तरह हो गई है भूलने की बीमारी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link