CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : पिता ने अपनी ही बेटियों से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर जबरन कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

पालघर, 1 मार्च 2025

पालघर जिले में पुलिस ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर अपनी बेटियों के साथ बलात्कार किया और अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस ने छोटा राजन गिरोह से जुड़े आरोपी को गुरुवार को सिंधुदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ निरीक्षक अविराज कुर्हाड़े ने कहा कि आरोपी ने 2018 से फरवरी 2025 के बीच कई मौकों पर अपनी दो बड़ी बेटियों का यौन उत्पीड़न किया और उनमें से एक को गर्भपात के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया तथा अपनी 16 और 12 साल की दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ की।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी के नाम पालघर, कर्जत, कंकावली और सायन के पुलिस थानों में छह मामले दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  पुणे पुलिस ने टेंपो से 138 करोड़ रुपये का सोना किया बरामद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link