CrimePoliticsUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : सीएम योगी से मिले जिले के छह विधायक… गरमाया गोलीकांड का मुद्दा

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 4 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी के कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में जिले के छह विधायकों ने शनिवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विधायकों ने घटना की जानकारी देने के साथ पुलिस प्रशासन की लचर कार्य शैली के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कस्ता विधायक पर हुई थी फायरिंग

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि गत बुधवार की शाम कस्ता विधायक सौरभ सिंह अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक कर रहे थे। उनके घर से 100 मीटर दूर कुछ लोग शराब पी रहे थे। विधायक ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो वे अभद्रता पर उतर आए। आरोप है कि उन्होंने विधायक पर फायर कर दिया और भाग निकले। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ छह विधायकों ने सीएम योगी से मुलाकात की।

Advertisement

एसपी से नाराज हैं विधायक

मालूम हो कि सभी विधायक जिले के एसपी को हटवाने पर अड़े हैं। सीएम से मिलने वालों में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला विधायक अमन गिरि, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, निघासन विधायक शशांक वर्मा शामिल थे।

ये भी पढ़ें  यूपी: साड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग: सामान जलकर खाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link