Maharashtra

पुणे पुलिस ने टेंपो से 138 करोड़ रुपये का सोना किया बरामद।

पुणे,25 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच पुलिस ने टेंपो में 138 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया। चेकिंग के दौरान यह सोना एक नाके पर मिला, और ड्राइवर इसे मुंबई से ले जा रहा था। पुलिस और आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं।

सतारा रोड पर पुणे पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाशी में सोने के आभूषण जब्त किए हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। 138 करोड़ रुपये के सोने की बरामदगी से हड़कंप मच गया है, और पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह सोना कहां से आया।

पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे 138 करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों से भरे सफेद बैग को बरामद किया। वाहन को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच की और सभी ज्वैलरी जब्त कर ली। ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

ज्वैलरी से भरे हुए थे सफेद बैगपुलिस के अनुसार 138 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों की बरामदगी में सुबह नौ बजे के करीब हुई। पुलिस ने वाहन के संदिग्ध लगने पर उसकी तालाशी ली तो सफेद बैग में ज्वैलरी भरी हुई थी। पुलिस ने पूरे सोने को कब्जे में लेनेके बाद ड्राइवर को कब्जे में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप पर भड़के मनोज मुंतशिर, खुली चुनौती देते हुए बोले 'औकात में रहो'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link