Uttar Pradesh

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक का शुभारंभ

मथुरा, 25 अक्टूबर  2024:

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का शुभारंभ शुक्रवार को मथुरा के दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम, परखम, फरह के नवधा सभागार में हुआ।

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर बैठक का प्रारंभ किया।

ये भी पढ़ें:
RSS2

बैठक की शुरुआत में हाल ही में दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्तियों, जिनमें पूज्य राघवाचार्य महाराज (जयपुर), उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, ईनाडु के संस्थापक श्री रामोजी राव, कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी, पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी और एडमिरल (सेनि) रामदास शामिल हैं, को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement
RSS3

समसामयिक विषयों पर चर्चा और वार्षिक योजना की समीक्षा

आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र कुमार ने बताया कि बैठक का समापन 26 अक्टूबर को शाम 6:15 बजे होगा।

इस दौरान विजयादशमी पर मोहन भागवत जी द्वारा प्रस्तुत विचारों, समसामयिक मुद्दों, वार्षिक योजना की समीक्षा, और संघ कार्य के विस्तार के संबंध में चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कार्य विस्तार की योजना, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व-आधारित जीवनशैली, और नागरिक कर्तव्यों को समाज में लेकर जाने की रणनीति पर विशेष विचार-विमर्श होगा।

बैठक में संघ रचना के 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रमुख, जिनमें जम्मू-कश्मीर से केरल तथा पूर्वोत्तर के अरुणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा के कार्यकर्ता शामिल हैं, भाग ले रहे हैं।

अखिल भारतीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, श्री मुकुन्दा, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये सहित अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हैं।

सभी कार्यकर्ता गऊ ग्राम परिसर में रह रहे हैं और आगामी मार्च 2025 तक की विस्तृत योजना पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

ये भी पढ़ें  कोलकाता : छुट्टी न मिलने से बौखलाया शख्स, 4 सहकर्मियों पर चाकू से किया हमला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link