Bihar

आरसीपी सिंह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन करेंगे अपनी पार्टी को लॉन्च

पटना, 25 अक्टूबर, 2024

कभी जदयू के अध्यक्ष रहे और उसके बाद बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपनी राजनीतिक पारी का आगाज इसी माह कर रहे हैं। आरसीपी इसी माह में अपनी नयी राजनैतिक पार्टी की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए पटना में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आरसीपी सिंह आगामी 31 अक्तूबर को अपनी नयी पार्टी का गठन कर सकते हैं। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गयी है तथा कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यक्रम भी तय कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है नयी पार्टी की लॉन्चिंग राजधानी के एक बडे होटल में की जाएगी। सबसे अहम बात की आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी की लॉन्चिंग को लेकर जो दिन चुना है, वह दिन देश की राजनीति में काफी अहम है। दरअसल 31 अक्तूबर को देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती होती है। आरसीपी सिंह इसी दिन अपनी पार्टी को लॉन्च कर के बडा संदेश दे सकते हैं।

बता दें कि आरसीपी सिंह ने कुछ दिन पहले यह कहा था कि वह बहुत जल्द अपनी पार्टी की शुरूआत करने वाले हैं। तब उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने पार्टी बनाने का निर्णय अपने साथियों, कार्यकर्ताओं की सलाह पर लिया है। ज्ञात हो कि जदयू से संबंध में खटास आने के बाद आरसीपी सिंह ने 2023 में अपना नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी में उनकी खास सक्रियता देखने को नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब कांड: संदिग्ध मौत, पुलिस की जांच जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link