Madhya Pradesh

CGST अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया, 20 हजार रुपये की मांग की।

खंडवा,25 अक्टूबर 2024

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेंट्रल GST अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई खरगोन जिले के सनावद के एक अकाउंटेंट की शिकायत पर की गई। लोकायुक्त की टीम अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

खरगोन के सनावद के राहुल बिरला, जो GST रिटर्न और एकाउंटिंग का काम करते हैं, ने लोकायुक्त इंदौर को शिकायत की थी कि GST सुपरिटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी ने एक मेडिकल फर्म का सस्पेंड रजिस्ट्रेशन बहाल करने और दो फर्मों के रजिस्ट्रेशन में सुधार के लिए रिश्वत मांगी थी। राहुल ने एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय को इस मामले की शिकायत की।

प्लान के अनुसार कार्रवाई: लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि शिकायत की जांच करने के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद, CGST सुपरिटेंडेंट को उनके कार्यालय में रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें:

खरगोन में भी हुई थी गिरफ्तारी:

Advertisement

इंदौर लोकायुक्त ने बुधवार को खरगोन में एक एमपीआरआरडीए के सब इंजीनियर को गिरफ्तार किया था, जिसने लंबित बिलों के भुगतान के लिए 15 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी।

ये भी पढ़ें  'मुझे ऐसी लड़कियां पसंद नहीं जो छोटे कपड़े पहने', MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान से घमासान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link