CrimeMadhya Pradesh
एमपी : इंदौर में झाडियों से लिपटा मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर, 12 अगस्त 2025
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सोमवार को एक नाले के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिला। राजेंद्र नगर थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि चोइथराम चौराहे के पास झाड़ियों से कपड़े में लिपटा एक शिशु का शव बरामद किया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिरथरे ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। बिरथरे ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के आवासीय क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि शिशु का शव किसी अन्य स्थान से यहां लाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था।






