Madhya Pradesh

अब रनवे पर इंडिगो फ्लाइट का टायर पंक्चर, एयरपोर्ट पर घंटों तक परेशान हुए यात्री

जबलपुर, 5 अगस्त 2025

मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान का जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे के एप्रन पर टायर पंक्चर हो गया, जिसके कारण उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हुई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से नया टायर लाए जाने के बाद विमान में सवार अधिकांश यात्रियों को बाद में बेंगलुरु और दिल्ली होते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। इंडिगो का विमान दोपहर में मुंबई से डुमना हवाई अड्डे पर पहुँचा। डुमना हवाई अड्डे के निदेशक राजीव रतन पांडे ने पीटीआई-भाषा को फ़ोन पर बताया कि यात्रियों

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि इंडिगो की उड़ान को दोपहर 12.40 बजे मुंबई लौटना था, लेकिन टायर में खराबी के कारण ऐसा नहीं हो सका। निदेशक ने बताया कि कुछ यात्रियों को लेकर विलंबित उड़ान पिछले टायर को बदलने के बाद शाम 5.30 बजे मुंबई लौटी।

 

ये भी पढ़ें  ग्वालियर में बेखौफ बदमाश, मोमोस ठेला लगाने वाले युवक पर फेवीक्विक अटैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button