Madhya Pradesh

नदी में नहाते समय 13 साल का लड़का डूबा, नाबालिग की तलाश में जुटी NDRF की टीम

मध्य प्रदेश, 3 अगस्त 2025

नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम ताल स्थित रोजड़ी नदी में रविवार दोपहर को एक हादसा हो गया। यहाँ एक 13 वर्षीय बालक नहाते समय नदी में डूब गया है। बालक अपने मामा के यहाँ गांव में आयोजित उज्जैनी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। आज दोपहर करीब 12 बजे तीन अन्य बच्चों के साथ नदी पर नहाने आया था। इसी दौरान वह नहाते समय गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।

घटना के बाद बच्चों ने शोर मचाया ओर ग्रामीणों ओर परिजनों को सूचना दी। मोके पर पहुंचे लोगो ने बालक को ढूंढने का काफी प्रयास किया, मगर बालक नहीं मिला। सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल और सिंगोली थानाधिकारी भूरालाल भाबर टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए हैं। और बालक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची टीम बालक की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय बालक राहुल पिता अंकित रतनगढ़ का रहने वाला है, जो आज सुबह ही गांव में अपने नाना मामा के यहाँ उज्जैनी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ताल गांव आया था। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम के साथ लोग भी बालक की तलाश में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : सिंगरौली में दलित महिला के साथ बेरहमी, जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय से घसीट के निकाला गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link