CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : बातचीत नहीं कर रही थी दोस्त,17 वर्षीय छात्र ने खेत में बुलाकर हत्या कर दी

धार, 5 मई 2025

मध्यप्रदेश के धार में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय अपनी दोस्त की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। मामले में पुलिस के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर उमरबन पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में शनिवार को 17 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। जानकारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गीतेश गर्ग ने बताया कि लड़की का शव बरामद करने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि लड़की को 21 वर्षीय एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था।

जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बाद में आरोपी ने स्वीकार किया कि लड़की की हत्या उसने ही की थी क्योंकि उसने बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को शुक्रवार रात पास के खेत में उसे मिलने के लिए बुलाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले फॉरेंसिक सबूतों को जमा कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद 40 वर्षीय महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link