Uttar Pradesh

आगरा : सावन के चौथे सोमवार को उमड़ेंगे श्रद्धालु, आज शाम से लागू हुआ रूट डायवर्जन

आगरा, 3 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा जिले में शहर समेत विभिन्न स्थानों पर सावन के चौथे सोमवार पर लाखों शिवभक्त जुटेंगे। इसके लिए अलर्ट हुई पुलिस ने रविवार की शाम 4 बजे से महानगर क्षेत्र के साथ गैर जनपदों से जुड़ने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू करने का ऐलान किया है। ये डायवर्जन सोमवार को पूजा अर्चना व भीड़ थमने तक लागू रहेगा।

बता दें कि आगरा महानगर क्षेत्र के चारों कोनों पर प्रसिद्ध व प्राचीन शिवालय स्थापित हैं। सावन मास के चौथे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिर पृथ्वीनाथ महादेव पर मेला लगेगा वहीं अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया जायेगा। इस दौरान कावड़ियों के निकलने वाले मार्गों पर आम जन मानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये महानगर क्षेत्र में बाहरी व भीतरी रूट डायवर्जन शाम 4 बजे से सोमवार कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान रात 11 बजे से महानगर आगरा में खुलने वाली नो एन्ट्री जारी रहेगी।

महानगर क्षेत्र में रूट डायवर्जन

ये भी पढ़ें:

– वायु विहार तिराहा से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जायेगा, ये सभी चार पहिया वाहन अमरपुरा से बोदला होकर जायेंगे।

– पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

– भोगीपुरा चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य पड़ने वाले मार्गों पर वाहनों पर प्रतिबन्ध रहेगा।

– तहसील तिराहा से रूई की मण्डी चौराहा की ओर प्रतिबंध, ये सभी वाहन पचकुंड्या चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर मारुति स्टेट से बोदला चौराहा से अमरपुरा होकर जायेंगे।

– रूई की मण्डी चौराहा पर बैरियर लगाकर भोगीपुरा चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को तहसील चौराहा की ओर डायवर्ट होंगे

– रामनगर की पुलिया चौराहा से शंकरगढ़ की पुलिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा, ये सभी वाहन मारुति स्टेट होकर जा सकेंगे।

– सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की ओर प्रतिबंध रहेगा, सभी वाहन कोठी मीना बाजार एवं स्पीड कलर लैब चौराहा होकर जा सकेंगे।

– शाहगंज चौराहा से भोगीपुरा एवं रूई की मण्डी चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के बाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

– बल्केश्वर महादेव मंदिर व मनकामेश्वर महादेव मंदिर कैलाश महादेव मंदिर व रावली महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह 4 बजे से पुलिस बल लगाकर वाहनों को रोक-रोक कर बैरियरों के द्वारा व्यवस्था बनाकर यातायात प्रबन्धन किया जायेगा।

– राजेश्वर महादेव मंदिर के लिए राजपुर चुंगी से राज-राजेवर मंदिर की ओर तथा एकता पुलिस चौकी से राज-राजेश्वर मंदिर की ओर वाहनों को रोका जाएगा।

बाहरी मार्गों पर रूट डायवर्जन

– हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा हाथरस एवं सादाबाद से डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जायेगा।

– मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एन. एच-19 से फिरोजाबाद की तरफ को निर्बाध रूप से जा सकेगा। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एन.एच.-19 से चलता रहेगा।

– फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जायेंगे

– अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहा से मुठी चौराहा होते हुये एत्मादपुर से एनएच- 19 होकर जायेंगे।

– जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर से एन.एच. 19 होकर जायेंगे।

– रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग चौराहे से एन. एच.-19 से कुबेरपुरकट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

– शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बनिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जायेंगे।

– रामबाग चौराहे से जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एन. एच.-19 से टूण्डला होकर जायेंगे।

– शाहदरा चुंगी से टेढी बगिया होकर जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एन.एच.-19 से टूण्डला होकर जायेंगे।

– ग्वालियर / जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर जायेगे।

– फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जायेंगे।

– शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर जायेंगे।

– फतेहपुर सीकरी की ओर से आगरा आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रोला, केन्टर, टैंकर एवं बस) पथौली नहर चौराहा से रोहता चौराहा की ओर जाएंगे

– पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

– अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन (ट्रक, ट्रोला, केन्टर, टैंकर एवं बस) बोदला की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

– एन. एच. 19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एन्ट्री प्वाइन्टों पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर महोत्सव : भोजपुरी नाइट में रितेश के गीतों व सांसद रवि किशन के ठुमकों ने लूटी महफ़िल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button