Uttar Pradesh

गोरखपुर : पिकअप ने दो छात्राओं को मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 5 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पिकअप ने दो छात्राओं को टोकर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

चौरीचौरा के ग्राम भटगांवा में हुए इस हादसे में घायल ग्राम बेलवा बाबू निवासी शिववचन की पुत्री रिंकी (20 वर्ष) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसी गांव के हरिचरण की पुत्री संजना (21 वर्ष) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Advertisement

ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस को संदेह है कि दोनों छात्राओं को निशाना बनाकर टक्कर मारी गई। हादसे के बाद फरार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें  आग में फैक्ट्री खाक…पटाखों के अवैध निर्माण की आशंका, एक कर्मी झुलसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link