Uttar Pradesh

चलती कार में अश्लील गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, महिला सहित सात गिरफ्तार

अंबेडकरनगर, 22 सितम्बर 2024:

“पुलिस डाल-डाल, शातिर पात-पात” की कहावत अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र में उस समय सटीक साबित हुई जब पुलिस ने एक चलती कार में रंगरलियां मनाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। यह घटना तब सामने आई जब पुलिस ने एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार, जिस पर समाजवादी पार्टी (सपा) का झंडा लगा हुआ था, को रात लगभग 3 बजे बसखारी क्षेत्र में अचानक रुकते हुए देखा। कार से अश्लील आवाजें बाहर आ रही थीं, जिससे पुलिस को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की।

बसखारी पुलिस ने बताया कि कार में एक महिला और छह पुरुष अर्धनग्न अवस्था में पाए गए। पुलिस ने महिला सिपाही की मदद से महिला हिरासत में लिया, जबकि बाकी आरोपियों को भी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कार से 10 पैकेट कंडोम, 7 मोबाइल फोन, और 1710 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने कार को सीज कर दिया और आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5, 7 और 8 तथा बीएनएस अधिनियम की धारा 143 व 144 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक बैंक ऑफ बड़ौदा के न्योरी शाखा का कर्मचारी भी शामिल है, जबकि अन्य आरोपी आलापुर थाना क्षेत्र और कटका थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां यहां पहले भी देखी गई हैं, लेकिन यह पहली बार है जब पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

इस मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा आरोपियों को छुड़ाने के लिए प्रयास भी किए गए। बताया जा रहा है कि कई सफेदपोश व्यक्तियों ने पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की भी बात नहीं सुनी और कानूनी प्रक्रिया को प्राथमिकता दी। पुलिस का कहना है कि वे किसी भी दबाव में आकर अपने कर्तव्य से समझौता नहीं करेंगे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक बिजली विभाग के उच्च अधिकारी का चालक भी था, जिसकी पहचान को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया।

इस घटना के बाद बसखारी और आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में एक नई उम्मीद जगी है कि पुलिस अब अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ और सख्त कदम उठाएगी। पुलिस का कहना है कि वे इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आगे भी सख्त कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें  प्रमोद तिवारी ने पहलगाम पर उठाए सवाल, कहा... सरकार की चूक से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link