Madhya Pradesh

नदी से चप्पल निकालने की कोशिश में बहा युवक, देखते-देखते हुई मौत – देखें Video

सिवनी, 21 जुलाई 2025

मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले से एक खौफनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नदी से चप्पल निकालने की कोशिश कर रहा एक 20 वर्षीय युवक की फिसलकर नदी में गिरने से मौत हो गई। हादसे के वक्त देखते ही देखते युवक पानी में डूब गया। यह दुखद घटना पिकनिक के दौरान हुई। सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


मृतक की पहचान आयुष के रूप में हुई है। आयुष अपने दोस्तों के साथ परेवा खो नामक एक प्रसिद्ध स्थान पर पिकनिक मनाने गया था। उसी दौरान उसकी चप्पल नदी में बह गई। उसे निकालने के लिए आयुष ने एक छड़ी का सहारा लिया और पानी में उतर गया। उसने अपनी चप्पल को बहने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया।

ये भी पढ़ें:

दूसरे दिन मिला शव :

Advertisement

पुलिस अधिकारी पूजा चौकसे के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने अगले दिन आयुष का शव बरामद कर लिया. परिवार को सूचना दी गई और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई. आयुष की अचानक हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोग अब पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : दिल्ली से इंदौर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 1 बच्ची की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link