Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : कलश यात्रा के दौरान छत से गिरा सीमेंट पिलर, चपेट में आये युवक की मौत

भोपाल, 17 नबंवर 2024

डबरा में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें ढीमर मोहल्ला निवासी ध्रुव बैस की मौत हो गई। ठाकुर बाबा मंदिर से शुरू हुई यह कलश यात्रा मंगल रोड स्थित भागवत कथा स्थल की ओर जा रही थी।

जैसे ही यात्रा साई बीरबल दास आश्रम के पास पहुंची, बग्गी के रथ में उलझी एक बिजली की केबल छत की दीवार पर रखे सीमेंट पिलर में फंस गई। अचानक झटका लगने से भारी सीमेंट पिलर नीचे गिर गया और वहां खड़े ध्रुव बैस पर जा गिरा। घटना के बाद लोगों ने ध्रुव को तुरंत रामगढ़ पुल के पास एसआरएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं पर घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को निगरानी में लेते हुए पंचनामा तैयार किया और धारा 304A (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यात्रा के दौरान बिजली की केबलों और अन्य खतरों को लेकर सावधानी नहीं बरती गई, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घटना ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  घर से दूर रहने वाले युवा रहें सतर्क... ये लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link