CrimeMadhya Pradesh

गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो दूसरा युवक लड़ाने लगा इश्क, भड़के प्रेमी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी

भोपाल, 19 मई 2025

मध्यप्रदेश के भोपाल में लव ट्रायंगल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने ब्रेकअप के बाद एक लड़की से दोस्ती करने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है।

जानकारी अनुसार यह घटना 14 मई को भोपाल के गौतम नगर में हुई, जहां शिवम कलम पर गौतम नगर में सिटी मल्टी हॉस्पिटल के पीछे धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसे हमले के बाद तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में एम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धारदार हथियार के हमले से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने कहा, “जांच से पता चला कि पूरा मामला पूजा पटेल (बदला हुआ नाम) नामक महिला के इर्द-गिर्द घूमता है। विवाद के बाद हाल ही में उसका अपने प्रेमी शिवा राजपूत से ब्रेकअप हो गया था।”

ये भी पढ़ें:

पूजा किराए के घर में रहती है जो आरोपी शिवम की मुंहबोली बहन का है। शिवन अक्सर अपनी बहन से मिलने जाता था और कथित तौर पर पूजा में दिलचस्पी रखता था। शिवन के साथ उसके ब्रेकअप के बारे में जानने के बाद उसने पूजा से संपर्क करना शुरू किया। उसके बाद, वह आपसी दोस्तों के ज़रिए उससे कई बार मिला था।

Advertisement

14 मई को शिवा राजपूत अपने दोस्त माही के साथ पूजा के घर गया और उन्हें शिवम की पूजा में बढ़ती दिलचस्पी के बारे में पता चला। घर के बाहर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई और शिव ने धारदार हथियार से शिवम पर हमला कर दिया, जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी दूसरा आरोपी माही को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

 

ये भी पढ़ें  ED ने BBC पर लगाया 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना, एफडीआई उल्लंघन के तहत की गई कार्यवाही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link