CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : नहर में मिला 2 दिन से लापता PWD इंजीनियर का शव, जांच में जुटी पुलिस..

लखनऊ, 28 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में दो दिनों से लापता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियर का शव गुरुवार को यहां एक नहर में मिला। पुलिस ने मामले में बताया कि उसकी पत्नी ने दो दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

डीसीपी (लखनऊ ईस्ट) शशांक सिंह ने बताया, “गोसाईंगंज इलाके के पास इंदिरा नगर नहर में एक शव मिला है। शव की पहचान लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता विवेक कुमार सोनी के रूप में हुई है।” सिंह के मुताबिक, सोनी की पत्नी ने मंगलवार को आशियाना थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि वह घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे।

आगे की जांच में पता चला कि उनकी मोटरसाइकिल बुधवार को इंदिरा नहर के पास मिली थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जिसके बाद गुरुवार को उसका शव बरामद हुआ। सिंह ने कहा, “कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें:

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना के संबंध में राज्य की कानून व्यवस्था की आलोचना की। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “लखनऊ में कार्यरत पीडब्ल्यूडी इंजीनियर विवेक सोनी आज इंदिरा डैम में मृत पाए गए। वह दो दिनों से लापता थे। उनके लापता होने से लेकर उनकी मृत्यु तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है और सत्ता के भूखे बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) की आठ साल में यही एकमात्र उपलब्धि है।”

Advertisement

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी के बाद CM हिमंत बिस्वा का पलटवार कहा - जेलें 'गांधियों' का इंतज़ार कर रही हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link