Uttar Pradesh

डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने हर्षिका संग रचाई शादी, नीतीश कटारा हत्याकांड में काट रहा है सजा

गाजियाबाद, 6 सितंबर 2025:

यूपी के पूर्व राज्य मंत्री एवं बाहुबली नेता डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव (50) ने शुक्रवार को शिकोहाबाद निवासी हर्षिका यादव (28) से विवाह किया। यह शादी गाजियाबाद के राजनगर स्थित डीपी यादव के आवास पर आर्य समाज रीति-रिवाज से संपन्न हुई।

विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहा है। उसे 2008 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 वर्ष की सजा में बदल दिया था। फिलहाल वह अपनी मां और पूर्व विधायक उमलेश देवी की सेवा के लिए पैरोल पर जेल से बाहर है।

ये भी पढ़ें:

डीपी यादव के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दोनों की सगाई जुलाई में हुई थी। हर्षिका शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उदयराज सिंह की बेटी हैं। इस समय एमसीए की पढ़ाई कर रही हैं। पहले यह शादी कासगंज में होनी थी, लेकिन पैरोल अवधि में गृह जनपद से बाहर जाने पर रोक होने के कारण यह विवाह गाजियाबाद में ही किया गया।

नीतीश कटारा हत्याकांड को अदालत ने ऑनर किलिंग करार दिया था। 2002 में विकास और विशाल यादव ने नीतीश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी, क्योंकि नीतीश का संबंध विकास की बहन से था।

इस मामले में दोनों को दोषी ठहराकर सजा दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस वर्ष 24 अप्रैल में विकास यादव को अंतरिम जमानत दी थी, जिसे बाद में कई बार बढ़ाया गया। इसी दौरान उन्होंने शादी का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट के रनवे पर आया बंदर... फिर पायलट की सूझबूझ ने बचाई 125 जिंदगियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button