SportsUttar Pradesh

आईपीएल मैच से पहले मोहम्मद शमी पहुंचे सीएम दरबार, कहा– यूपी की प्रगति में साथ चलूंगा!

लखनऊ,19 मई 2025:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले से पहले सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
सीएम योगी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि मोहम्मद शमी से शिष्टाचार भेंट हुई है।

वहीं, शमी ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का गौरवशाली अवसर मिला। बातचीत राज्य की दृष्टि, नेतृत्व और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो रोडमैप बताया, उसमें सतत विकास, सामाजिक प्रगति और समुदायों के सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया गया है।

शमी ने आगे कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं और आशा करते हैं कि मिलकर प्रदेश की तरक्की को साकार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि मोहम्मद शमी इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं। उनकी टीम का आज लखनऊ सुपरजायंट्स से अहम मुकाबला है, जो प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से निर्णायक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  बरेली: मदरसा छात्रों से मारपीट, आरोपियों ने वीडियो में जय श्रीराम लिखा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link