Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में ऑपरेशन लंगड़ा : मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली, 3 अन्य फरार

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 6 सितंबर 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पैरों में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक बिना नंबर की बोलेरो में सवार बदमाशों के जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर आने की सूचना मिली थी। इस पर मुरली नहर के पास सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए और पकड़े गए।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अजय उर्फ लंगड़ा निवासी जौनपुर, मोनू राज निवासी अंबेडकरनगर और जीतेन्द्र उर्फ रवींद्र निवासी जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अजय पर 54 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

Advertisement

एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें  UP : CM योगी का ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्मार्टफोन, मानदेय भी बढ़ेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link