Uttar Pradesh

देवरिया : आग का गोला बनी स्कूली वैन, बाल-बाल बचे बच्चे

हरेक दुबे

देवरिया, 21 जनवरी 2025:

यूपी के देवरिया जिले में मंगलवार को एक स्कूली वैन में आग लग गई। इस हादसे के वक्त वैन में बच्चे मौजूद थे। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि उससे पहले बच्चे बाहर निकल आए थे। वैन धू-धूकर जल गई। ये नजारा देखने वाले लोग सहम गए।

यह हादसा देवरिया जिले के थाना बरियारपुर क्षेत्र में बिशुनपुर कला गांव के पास हुआ। एक वैन महुआनी के एक स्कूल के बच्चों को लेकर जा लही थी। इस दौरान वैन में आग लग गई। ये देख चालक और बच्चे वैन से निकल आए। इसके बाद वैन धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले…बाबा साहेब अम्बेडकर संस्कृत जानते तो मनु स्मृति जलाने का प्रयास न करते

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link