ReligiousUttar Pradesh

गोंडा : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कब्जा मुक्त हुआ प्राचीन मंदिर

गोंडा, 19 दिसंबर 2024:

काशी और संभल के बाद यूपी के कई जनपदों में प्राचीन मंदिर कब्जा मुक्त कराए गए हैं। गोंडा में ऐसे ही एक मंदिर को अतिक्रमण से राहत मिली है। मुस्लिम बहुल मोहल्ले में स्थित करीब दो सौ साल पुराने मंदिर पर कब्जे की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई डीएम नेहा शर्मा व अन्य अफसरों की मौजूदगी में हुई।

इमामबाड़ा मोहल्ले में है मंदिर, रास्ता कर दिया था बंद

गोंडा शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले में स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में कुछ स्थानीय लोगों ने कब्जा करने के साथ टिनशेड डाल दिया था। मंदिर के रास्ते को बंद करके वहां गाड़ियां खड़ी करने लगे थे। इससे दर्शन पूजन के लिए लोग मंदिर नहीं जा पा रहे थे। पिछले दिनों मंदिर के पुजारी और भक्तों ने इस बारे में डीएम से शिकायत की। इस पर बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अमले के साथ डीएम वहां पहुंचीं और मंदिर परिसर का जायजा लिया।

नियमित सफाई के साथ संरक्षित रखने के होंगे प्रबंध

Advertisement

इसके बाद अवैध कब्जे को हटाने का अभियान शुरू कराया। मंदिर के बाहरी हिस्से से अवैध कब्जा हटाने के साथ स्थानीय लोगों को अन्य अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। डीएम ने मंदिर और उसके आसपास नियमित सफाई कराने के साथ उसे संरक्षित रखने के प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में जन्मे नवजातों को मिले आध्यात्मिक नाम-- कुंभ, गंगा, यमुना जैसे नाम रखे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link